नए साल पर सरकार का बड़ा फैसला: भारत विरोधी विचारों को फैलाने पर 32 साइटें ब्लॉक
(DELHI, India) सरकार ने यह फैसला एक राज्य के पुलिस विभाग के आतंक विरोधी दस्ते के अलर्ट के बाद लिया गया है। टेलिकॉम विभाग के आदेश में कहा गया है कि इंफोरमेशन एंड टेक्नॉलोजी एक्ट-2000 के सेक्शन 69 के तहत 32 वेबसाइटों को ब्लॉक किया गया है। यह आदेश 16 दिसंबर को ही जारी किया गया था, लेकिन टि्वटर पर बुधवार को शेयर किया गया। एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन वेबसाइटों को ब्लॉक किया गया है। इन वेबसाइटों पर आईएस जैसे आतंकी संगठनों के विचारों के अलावा भारत विरोधी विचारों को जगह दी जा रही थी। जिन वेबसाइटों को ब्लॉक किया गया है, उनमें कई पोपुलर वीडियो प्लेटफॉर्म डेलीमोशन और विमओ भी शामिल है। हालांकि, कुछ वेबसाइटों को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के बाद उन्हें काम करने की अनुमति दे दी गई है। सूत्रों का कहना है कि ये वेबसाइटें भारतीय युवाओं को आईएसआईएस से जुड़ने के लिए प्रेरित करती थीं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।