जम्मू-कश्मीर में भाजपा का मुख्यमंत्री बनना तय
(India)
जम्मू-कश्मीर में भाजपा का मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। भाजपा और पीडीपी में सरकार बनाने को लेकर सहमति बन गई है। बस औपचारिक घोषणा होनी अभी बाकी है। भाजपा और पीडीपी नेताओं ने शुक्रवार को सरकार बनाने के फार्मूले को अंतिम रूप दिया।इसके तहत पीडीपी के मुफ्ती मोहम्मद सईद सलाहकार की भूमिका में होंगे। उन्हें कॉर्डिनेशन कमेटी का मुखिया बनाया जाएगा। कामकाज उनकी सलाह से ही होंगे। कैबिनेट की बैठक से पहले कॉर्डिनेशन कमेटी और मुख्यमंत्री की बैठक होगी। किसी भी मुद्दे पर उस बैठक में सहमति बनने के बाद ही कैबिनेट के समक्ष लाया जाएगा। साथ ही हर महीने मुख्यमंत्री और सईद के बीच बातचीत होगी, जिसमें सरकार के कामकाज की समीक्षा होगी।सूत्रों के मुताबिक भाजपा की शर्त थी कि मुख्यमंत्री उसी का होगा, जिसे पीडीपी ने मान लिया। उधर, भाजपा ने भी राज्य की मौजूदा संवैधानिक स्थिति के मुताबिक ही काम करने की पीडीपी की शर्त को स्वीकार कर लिया। दोनों दलों में वे सभी मुद्दे सुलझ गए हैं, जिन पर एकराय नहीं थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।