केजरीवाल ने दिया आप को दस हजार का चंदा
(India)

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव के लिए चंदा जुटाने की खातिर ‘आई फंड ऑनेस्ट पार्टी’ नाम से अभियान की शुरुआत की है ं। इस अभियान के तहत केजरीवाल ने अपने भाई और बहन सहित 11 लोगों को नॉमिनेट किया है । केजरीवाल ने खुद पार्टी को 10,000 रुपए का चंदा देकर अभियान की शुरुआत की। आप का यह अभियान पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से मिलता जुलता है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने जिन 11 लोगों को नॉमिनेट किया है उनमें उद्योगपति राजीव बजाज, गुल पनाग, केजरीवाल के पारिवारिक मित्र विपिन मित्तल, कारोबारी सुभाष खंडेलवाल, उनकी करीबी सहयोगी अश्वथी मुरलीधरन, प्रवासी भारतीय अमित अग्रवाल, मुनीश रायजादा, कानून की पढ़ाई कर रहे छात्र मोहम्मद कासिम, आईआईटी में केजरीवाल के बैचमेट रहे सुब्रतो साहा, केजरीवाल के भाई मनोज केजरीवाल और उनकी बहन रंजना केजरीवाल के नाम शामिल हैं.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।