राहुल को खुश करने के लिए लाया गया भूमि अधिग्रहण बिल
(India)
भूमि अधिग्रहण बिल में संसोधन पर अध्यादेश लाने का विरोध कर रही विपक्ष पर ग्रामीण विकास मंत्री चैधरी बीरेन्द्र सिंह ने जोरदार हमला किया। उन्होंने कहाकि इस बिल में 60 गलतियां हैं जिन्हें ठीक किया जाना जरूरी है। यूपीए सरकार ने राहुल गांधी को खुश करने के लिए यह बिल पास कर दिया। उन्होंने राहुलजी को खुश करने के लिए काफी गलतियां कर दी। अब हमें भुगतना पड़ रहा है। संसोधनों के किसान विरोधी होने के सवाल पर सिंह ने कहाकि, यदि कुुछ राज्यों को लगता है कि केवल वे ही किसानों को लेकर चिंतित है तो वे इसे लागू ना करे। काफी राज्य जिनमें कांग्रेस शासित असम, केरल और कर्नाटक शामिल है वे जमीन को लेकर सहमति और मूल्याकंन वाले अनुच्छेदों में बदलाव चाहते हैं क्योंकि इनसे आधारभूत और अन्य विकास से जुड़े प्रोजेक्ट के लिए जमीन लेने में दिक्कत आती है। मुआवजे, राहत और पुनर्बहाली से जुड़ी शर्तो से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।