अनाधिकृत कॉलोनियां जल्द होगी नियमित
(DELHI, India) दिल्ली के सभी अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित किए जाने के लिए औपचारिक सूचना जल्द ही जारी की जाएगी। कॉलोनियों को नियमित किए जाने पर आम जनता पर कोई जुर्माना, शुल्क ना लगाए जाने के संकेत देते हुए केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वैंकेया नायडू ने भी आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार जनता से अपना हर वायदा समय पर पूर्ण करेगी और अनाधिकृत कॉलोनियों का नियमितिकरण समयबद्ध रूप से करेंगे। उन्होनें कहा कि इसके लिए सभी नीतियों का निर्धारण बहुत शीघ्र किया जाएगा। इसके अलावा वेकैया नायडू का ये भी कहना है कि शहरी विकास मंत्रालय दिल्ली की जनता के हित में हमेशा कार्य करेगा और हम सुनिश्चित करेंगा कि आवास से जुड़ी समस्याएं दिल्ली में शीघ्र हल हों और गरीबों के लिए बनाए जाने वाले सस्ते घरों का विकास और जनता को सौंपने का कार्य बहुत तेजी से हो।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।