‘मैं मोदी से बेहतर हिंदू’
(India)
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बेहतर हिंदू हैं। एक चैनल को दिए साक्षात्कार में दिग्विजय सिंह ने कहा, मैं किसी को अपने से बेहतर हिंदू नहीं मानता। मैं मोदी जी से बेहतर हिंदू हूं। मैं एकादशी और नवरात्र पर उपवास रखता हूं। मैं हर रोज पूजा करता हूं। मैं बेहतर हिंदू हूं। दिग्विजय सिंह ने यह दावा धर्मातरण संबंधी सवाल पूछे जाने के जवाब में किया। दिग्विजय सिंह से पूछा गया कि क्या आपके राज्य मध्य प्रदेश में हिंदु लोगों का धर्मातरण कर रहे हैं, जहां कांग्रेस ने एंटी कन्वर्जन लॉ पास किया था, तो उन्होंने कहा, जब हिंदू से कोई मुस्लिम बनता है तो उसे धर्मातरण कहा जाता है,जब कोई मुस्लिम से हिंदू बनता है तो उसे घर वापसी कहा जाता है, ऐसा क्यों? जब सिंह से कहा गया कि इस कारण आप और आपकी पार्टी फंस रही है तो उन्होंने कहा, वे कांग्रेस को नहीं फंसा रहे। वे पूरे देश को फंसा रहे हैं? हम लोगों को बताना चाहते हैं कि उन्होंने विकास के मुद्दे पर चुनाव नहीं जीता है। उन्होंने हिंदुत्व के मुद्दे पर जीत हासिल की है। असम में बांग्लादेशियों की घुसपैठ के मुद्दे पर सिंह ने कहा, यह मिथक है कि बांग्लादेशियों की अवैध घुसपैठ ने असम के जिलों की डेमोग्राफिक प्रोफाइल को बदल दिया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।