‘एक ही जाति के दो लोगों को भारत रत्न क्यों’
(India)
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को नरेन्द्र मोदी सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया। लखनऊ में बसपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मायावती ने केंद्र सरकार को ड्रामेबाज और हर मोर्चे पर विफल बताया। साथ ही कहा कि उनका छह माह का कार्यकाल तो सिर्फ छलावा ही साबित हो रहा है। लंबे समय बाद लखनऊ लौटी बसपा प्रमुख ने भाजपा पर जातिवादी पार्टी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाल में ही एक ही जाति के दो लोगों को भारत रत्न दिया गया है। ये जातिवाद विचारधारा वाली पार्टी देश में सांप्रदायिक तनाव फैला रही है। इस सरकार के सात माह के कार्यकाल में दलित और पिछड़ों की उपेक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि देश के दलित और पिछड़ों के लिए अपना पूरा जीवन लगा देने वाले बसपा के संस्थापक कांशीराम को भारत रत्न मिलना चाहिए था। लेकिन भाजपा ने उनके नाम पर विचार ही नहीं किया। उन्होंने कहा कि केंद्र के साथ राज्य सरकार भी दलितों के सम्मानों की अनदेखी कर रही है........

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।