पोरबंदर बोट मामला: सरकार पर कांग्रेस ने साधा निशाना,भाजपा ने कहा-विपक्ष पाक की भाषा बोल रहा है
(DELHI, India) साथ ही कहा है कि इस घटना में शामिल आतंकी संगठन का सरकार को नाम बताना चाहिए। कांग्रेसी नेता अजॉय कुमार ने कहा कि इस घटना पर अलग-अलग पहलू सामने आ रहे हैं और सरकार के पास इस तरह के आतंकी हमले को टालने के ठोस सबूत नहीं है। साथ ही उन्होंने सरकार पर मुद्दे को हाईलाइट करने का भी आरोप लगाया है। भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी हैं। भाजपा ने कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मुद्दे पर विपक्षी पार्टी की प्रतिक्रिया चौंका देने वाली है। भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि यह भारत के खिलाफ पाकिस्तानी प्रतिक्रिया जैसी है। साथ ही कहा कि अगर कांग्रेस को कोई शक है तो वह मुद्दे को उछालने की बजाए सरकार से संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर सार्वजनिक तौर पर चर्चा नहीं की जा सकती।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।