कोहरे के आगोश में प्रदेश.....सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
(Degana, Nagaur) मौसम की बेरूखी का दौर बदस्तूर जारी है। प्रदेश आज भी कोहरे और सर्दी की चपेट में नजर आ रहा है। सुबह से ही कोहरे ने पूरे प्रदेश को अपनी आगोश में ले रखा है । बात करें अगर राजधानी जयपुर की तो सुबह सुबह कोहरा ऐसा नजर आ रहा की हाथ को हाथ नजर ना आये। कोहरा सर्दी की असर को और बढ़ा रहा है।कोहरे के कारण सुबह सुबह वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वहीं दैनिक कार्य पर जानेवालों को भी परेशानी का समना करना पड़ रहा है। शहर में सर्दी का सितम लगातार जारी है... इसके साथ ही शहर में कोहरे के कारण शहर ने कोहरे की चादर ओढ़ ली है.... साथ ही कोहरे और सर्दी के कारण वाहनचालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है... कोहरे के कारण वाहनों को रैंग रैंग कर चलना पड़ रहा है जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई है...सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है और ठंड से बचने का जतन कर रहे है... नागौर के परबतसर उपखण्ड मे भी सुबह से ही घने कोहरा छा जाने से सदीँ बढ गई है और वही शीतलहर का दौरा जारी है... वही लोग सदीँ से बचने के लिए जगह जगह अलाव तापते नजर आए... वही कोहर का असर यातायात पर भी देखा गया जहॉ वाहन चालकों को दिन मे भी लाईटें जलानी पडी... वही नगर पालिका की और से यात्री के लिए बस स्टेण्ड पर रैन बसेरा खोला दिया गया जिसे बाहर आने वाले आमजन को राहत मिलेगी...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।