(DELHI, India)
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी और सभी मंत्री शामिल होंगे, इस बैठक में नए साल की भावी योजनाओं को लेकर चर्चा होगी, ये तीसरा मौका होगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सभी मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे, खबरों के मुताबिक नए साल के मौके पर आयोजित इस मुलाकात में सरकार के कामकाज के साथ-साथ पीएम मोदी मंत्रियों से उनके मंत्रालय के काम की प्रगति का जायजा भी लेंगे, इसके साथ ही इस बैठक का उद्देश्य आगे के कामकाज का खाका तय करना और आपसी कॉर्डिनेशन को दुरुस्त करना है, गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आतंरिक सुरक्षा समीक्षा की भी आज बैठक होगी, गृहमंत्री इंटेलीजेंस इनपुट के मद्देनजर आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा करेंगे, सुरक्षा समीक्षा की बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा एनएसए प्रमुख अजित डोभाल, आईबी निदेशक, रॉ विभाग के सचिव और बाकी खुफिया विभागों के प्रमुख शामिल होंगे,
खबरों के मुताबिक सोमवार को होने वाली इस बैठक में मोदी कैबिनेट के हर मंत्री, जिसमें कैबिनेट मंत्रियों से लेकर राज्य मंत्री व स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों को भी बुलाया गया है
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।