(JAMMUandKASHMIR, India)
भाजपा मुख्यालय में होने वाली बैठक में वे राज्य नेताओं से सरकार बनाने के लिए पीडीपी के साथ संभवत: गठबंधन पर चर्चा करेंगे। बैठक में समूह शाह से राज्य की राजनीतिक स्थिति और राज्य में उभरते नए गठबंधन के बारे में चर्चा करेगा। संभावना जताई जा रही है कि शाह कोर ग्रुप के सदस्यों को जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने को लेकर गठंबधन के बारे में सूचित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा के महासचिव राम माधव सभी नेताओं से एक-एक कर मिलेंगे और उनसे उनकी फीडबैक लेंगे। राज्य भाजपा से हरी झंडी दिखाए जाने के बाद पीडीपी और भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। सूत्रों ने साथ ही बताया कि भाजपा नेता किसी भी तरह का गठबंधन पर फाइनल फैसला लेने से पहले राज्य के कोर ग्रुप के सदस्यों की राय जानना चाहते हैं। गौरतलब है कि राज्य के विधानसभा चुनाव के परिणाम आए करीब दो सप्ताह हो गए, लेकिन सरकार को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। चुनाव में पीडीपी 28 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और दूसरे नंबर पर भाजपा 25 सीटों के साथ रही। राज्य में सरकार बनाने के लिए 44 सीटों के जरूरत है। ऎसे में किसी भी पार्टी को स्पष्ट जनादेश नहीं मिलने की वजह से वहां सरकार बनाने पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।