आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बड़े पैमाने पर मतदाता सूची में गड़बड़ी होने का खुलासा किया है। पार्टी का कहना है कि राजधानी में करीब चार लाख मतदाताओं के एक से अधिक वोट हैं। वहीं बड़ी संख्या में दिल्ली के वोटर का नाम यूपी और हरियाणा के नजदीकी शहरों की वोटर लिस्ट में भी दर्ज हैं। पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त और दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इसका प्रमाण दिया। पार्टी ने इनके नाम वोटर लिस्ट से हटाने की मांग की है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस संबंध में कांस्टीट्यूशन क्लब में पत्रकार वार्ता में बताया कि पार्टी ने अपने स्तर पर दिल्ली की वोटर लिस्ट की जांच की थी। इन दौरान वोटर कार्ड के आधार पर मतदाता, उसके पिता या पति का नाम और उम्र का मिलान किया गया। इससे पता चला कि 3 लाख 94 हजार 994 मतदाताओं के एक से अधिक वोट हैं। इस तरह के वोटरों की संख्या वैसे 11 लाख 50 हजार 509 है। इसके बाद फोटो की जांच की गई। ज्यादातर मतदाता पहचान पत्र का फोटो एक था। इसमें से कई लोगों के नाम एक ही बूथ पर दर्ज पर हैं। जबकि कुछ नाम निकट के पोलिंग स्टेशन में हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।