(DELHI, India)
राजनाथ सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘जो परिस्थितियां थी उन्हें देखते हुए यह स्पष्ट है कि वे संदिग्ध आतंकवादी थे । सिंह 31 दिसंबर और एक जनवरी की दरम्यानी रात ‘विस्फोट’ के बाद समुद्र में डूबी नौका पर सवार चार लोगों के बारे में सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने हालांकि उन परिस्थितियों का ब्यौरा नहीं दिया जिनका वह उल्लेख कर रहे थे । गृहमंत्री की टिप्पणी उस परिप्रेक्ष्य में आई है जब इन दावों की सत्यता पर सवाल उठ रहे हैं कि 2008 में हुए मुंबई हमले की शैली के आतंकी अभियान को विफल कर दिया गया । ऐसी भी खबरें हैं जिनमें दावा किया गया है कि नौका तस्करी में शामिल थी । रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने पूर्व में कहा था कि ‘पारिस्थितिजन्य साक्ष्य’ संकेत देते हैं कि नौका में सवार लोग ‘‘संदिग्ध या संभावित आतंकवादी’’ थे और वे पाकिस्तान की नौसेना तथा सेना के अधिकारियों के संपर्क में थे ।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।