भाजपा और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच गठबंधन सरकार के गठन को लेकर बुधवार को पैदा हुए गतिरोध के बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की लंदन से वापसी और राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात ने राज्य में नई सियासी अटकलों को जन्म दे दिया है। इस बीच, मुफ्ती मुहम्मद सईद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच इसी सप्ताह होने जा रही बैठक भी स्थगित हो गई है। इधर कार्यवाहक मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नई दिल्ली में राज्यपाल एनएन वोहरा से भेंट की। दोनों ने राज्य के ताजा सियासी हालात पर चर्चा की। कार्यवाहक मुख्यमंत्री से मुलाकात से पहले राज्यपाल एनएन वोहरा ने केंद्रीय गृहसचिव अनिल गोस्वामी से भी जम्मू-कश्मीर से जुड़े मुद्दों पर बैठक की।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।