(DELHI, India)
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह दृश्यता 50 मीटर से भी कम थी। उत्तर रेलवे के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में और आसपास घना कोहरा छाए रहने के कारण 41 रेलगाड़ियां नियत समय से देरी से चल रही हैं और एक का समय बदलाय गया है। न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम का सामान्य तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार सुबह घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता काफी कम थी। हालांकि, दिन के समय आसमान साफ हो जाएगा। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वातावरण में आर्द्रता सुबह 8.30 बजे 100 फीसदी दर्ज की गई। शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम 13.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।