त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में आप को समर्थन देगी कांग्रेस : शीला दीक्षित
(India)
आगामी दिल्ली चुनावों में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनने पर कांग्रेस आम आदमी पार्टी को समर्थन देने को तैयार है। ये कहा है दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता शीला दीक्षित का। लेकिन उनके बयान पर आम आदमी पार्टी ने फौरन ही इस संभावित पेशकश को ठुकरा दिया। शीला दीक्षित ने कहा कि तर्क तो यही कहता है कि हम स्थिर सरकार ही चाहेंगे। इसलिए अगर जरूरत पड़ी तो सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता से दूर रखने के लिए हम आप को तरजीह देंगे। हालांकि जब उनसे आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया। वही आप नेताओं ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की एक भी सीट नहीं आएगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।