भाजपा में शामिल हो सकते हैं अमरिंदर सिंह!
(India)

पंजाब में एक तरफ अकाली और बीजेपी के बीच दूरियां बढ़ रही हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस के भीतर भी कलह देखने को मिल रहा है.. पंजाब के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच तनातनी है.. कई पार्टी लीडर्स का मानना है कि आलाकमान को पहले पीसीसी के चीफ प्रताप सिंह बाजवा और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच बढ़ते झगड़े को खत्म करने का तरीका ढूंढना चाहिए। बाजवा-अमरिंदर सिंह के बीच बढ़ते झगड़े से ऐसी कयासबाजी भी लगाई जा रही है कि पूर्व सीएम बीजेपी का भी रुख कर सकते हैं। एक सीनियर कांग्रेस लीडर ने बताया कि कैप्टन साहब काफी अनुभवी हैं और वह इस बात को अच्छी तरह समझते हैं कि चुनावी हार के कारण आलाकमान काफी दबाव में है और ये बाजवा गुट पर दबाव बनाकर स्टेट कांग्रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने का अच्छा वक्त है..हालांकि, एआईसीसी ने इस दावे को निराधार बताया है.. मरिंदर की नाराजगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लोकसभा में कांग्रेस के डेप्युटी लीडर होने के बावजूद वे लोकसभा के शीतकालीन सत्र में नहीं आए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।