बीएसपी नेता याकूब कुरैशी के खिलाफ केस दर्ज
(Mawana, Meerut) दरअसल याकूब ने पेरिस में पत्रकारों की हत्या करने वाले आतंकियों को 51 करोड़ का इनाम देने का एलान किया था, बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) ने बीएसपी नेता हाजी याकूब कुरैशी को गिरफ्तार करने की मांग की है,
क्या है पूरा मामला
अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर यूपी के पूर्व मंत्री, बीएसपी नेता याकूब कुरैशी ने फिर से विवादास्पद बयान देते हुए कहा, "पैगंबर मोहम्मद का कार्टून बनाने वालों की हत्या करके हमलावरों ने कोई गलत काम नहीं किया." अपने इस बयान में उन्होंने पेरिस के हमलावरों के काम को सही ठहराते हुए उन्हें 51 करोड़ रुपये बतौर इनाम देने का एलान किया, आपको बता दें कि इससे पहले भी याकूब कुरैशी ने इसी तरह का बयान दिया था, साल 2006 में कुरैशी ने ऐलान किया था कि जो शख्स पैगंबर मोहम्मद का कार्टून बनाने वाले डेनिश कार्टूनिस्ट की हत्या करेगा वो उसे 51 करोड़ रुपये का इनाम देंगे, कुरैशी का कहना है कि इस्लाम धर्म और पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहिब की शान से छेड़छाड़ करना किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जा सकता, उन्होंन आरोप लगाया कि फ्रांसीसी पत्रिका शार्ली एबदो लगातार पैगंबर मोहम्मद की शान में गुस्ताखी कर रही थी और इसलिए उन्हें हमले का निशान बनाया गया

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।