(DELHI, India)
पिछले वर्ष यहां लाजपत नगर में कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से पीटे जाने के बाद नीदो तानिया की मौत हो गई थी। न्यायमूर्ति मनमोहन सिंह ने आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कानून के तहत आरोप हटाने के निचली अदालत के फैसले के खिलाफ तानिया के पिता नीदो पावित्रा की याचिका पर चार वयस्क आरोपियों फरमान, पवन, सुंदर सिंह और सनी उप्पल को नोटिस भेजकर उनसे जवाब मांगा। अदालत ने कहा, ‘सीबीआई को नोटिस भेजा जाता है। अन्य प्रतिवादियों (चार आरोपियों) को भी नोटिस भेजा जाता है।’ अदालत ने कहा कि जवाब चार हफ्तों में दायर होना चाहिए। उधर, अदालत ने तिहाड़ जेल के अधीक्षक को निर्देश दिया कि फिलहाल न्यायिक हिरासत में मौजूद फरमान को अदालत का नोटिस दिया जाए। अन्य तीन आरोपी जमानत पर रिहा हैं। अदालत ने इस मामले में आगे की सुनवाई के लिए 22 अप्रैल की तारीख तय की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।