(BIHAR, India)
मांझी ने कहा कि वे तो 20-20 का मैच खेल रहे हैं, शायद जीतन राम मांझी को भी एहसास हो गया है कि सत्ता का सुख अब ज्यादा दिन का नहीं रह गया है, यही वजह है कि गीत के जरिए उनके दिल का दर्द सामने आ रहा है, चर्चा है कि चुनावी साल में मांझी की विदाई होने वाली है, नीतीश कुमार दिल्ली में हैं और लालू यादव के साथ ही शरद यादव से भी उनकी बात हो रही है, सूत्रों के मुताबिक जीतन राम मांझी के विवादित बयानों की वजह से पार्टी का एक बड़ा खेमा नाराज है, माना जाता है कि नीतीश भी मांझी के इन बयानों से सहमत नहीं हैं लेकिन दो दिन पहले एक न्यूज चैनल को दिये इंटरव्यू में मांझी ने कह दिया था कि उनके बयानों को नीतीश का मौन समर्थन है, साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं, उससे पहले नीतीश और लालू की पार्टी का विलय हो रहा है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।