कांग्रेस अध्यक्ष बन सकते हैं राहुल गांधी
(India)

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष पद पर प्रोन्नत किया जा सकता है। मंगलवार को होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल को अध्यक्ष बनाए जाने की प्रबल संभावना है। मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार राहुल को इस फैसले के जरिये और ताकत व कार्यकर्ताओं को संकेत देने की कोशिश है। मंगलवार को होने वाली कार्यसमिति की बैठक में सदस्यों के अलावा स्थायी आमंत्रित सदस्यों को भी बुलाया गया है। वैसे तो कार्यसमिति का एजेंडा वर्तमान राजनीतिक हालात हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि असली एजेंडा राहुल गांधी को और मजबूत करने का है। दरअसल, पार्टी नेतृत्व में स्पष्टता न होने के कारण पार्टी लगातार अलग-अलग सुर में बोलती दिख रही है। इतना ही नहीं, कांग्रेस उपाध्यक्ष के खिलाफ कई धड़े लामबंद हो रहे हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।