बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण दिलचस्प होते जा रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू नेता जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर सबको चैंका दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीबों के विकास की बात करते हैं और मैं भी उनमें से एक हूं। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब जेडीयू की ओर से उन्हें सीएम पद से हटाए जाने की अटकलें हैं और बताया जा रहा है कि आरजेडी इस बारे में नीतीश कुमार पर दबाव बनाए हुए है। जहानाबाद में जीतनराम मांझी ने कहा, मैं मुख्यमंत्री पद पर कब तक रहूंगा यह निश्चित नहीं है. इसलिए मैंने 20-20 क्रिकेट मैच की तरह काम करना शुरू कर दिया है. इसीलिए मैंने नरेंद्र मोदी से दोस्ती का हाथ बढ़ाने का काम किया है. मोदी गरीब-गुरबे के विकास की बात करते हैं और मैं भी गरीबो में एक गरीब हूं.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।