झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा आलाकमान के दिल्ली दरबार में भी मंथन चल रहा है। मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार की शाम से ही दिल्ली में है और आज रांची लौटेंगे। माना जा रहा है कि है कि 14 जनवरी से 18 जनवरी के बीच किसी भी दिन मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता हैं। लिस्ट को अंतिम रूप देने और सहमति बनाने का प्रयास चल रहा हैं। आलाकमान के पास आजसू को लेकर भी बात चल रही है। सीएम की शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से बात भी हुई है। सूत्रों की मानें तो अभी तक मंत्री के नाम को ही लेकर मंथन चल रहा है. आजसू के दूसरे कोटे पर भी बातें हो रही है. मुख्यमंत्री द्वारा अभी सात मंत्री बनाया जाना बाकी है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।