उत्तर भारत में कडाके की ठंड जारी रही और मौसम सूखा रहा। कुछ क्षेत्रों में छाए घने कोहरे की वजह से रेल और हवाई यातायात प्रभावित रहा। हिमाचल प्रदेश में पारा शून्य से नीचे चला गया और प्राकृतिक जल स्त्रोत जम गए.हिमाचल के उपरी इलाकों में तेज शीत लहर का प्रकोप जारी है और न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 15 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। राज्य में बर्फ गिरने के कारण रावी, सतलुज और व्यास नदियों का पानी जम गया और उसके प्रवाह में कमी आ गई जिससे बिजली उत्पादन में 50 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है। निचले इलाकों में घना कोहरा छाया रहा. मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा इलाका राजस्थान का चुरु रहा । उत्तर रेलवे के अनुसार धुंध के कारण उत्तर की ओर जाने वाली 59 रेलगाडियां प्रभावित हुईं
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।