7वां 'वाइब्रैंट गुजरात' सम्मेलन आज से शुरू, जॉन केरी ने कहा, 'आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ना होगा'
(GUJARAT, India) इस सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून और अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी भी भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा, गुजरात आकर अच्छा लगा। आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ना होगा, बराक ओबामा इस बात से बहुत अधिक रोमांचित हैं कि वह भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे। ओबामा भारत आने के लिए उत्साहित हैं। मोदी का प्रधानमंत्री बनना बड़ी उपलब्धि है। मोदी ने गुजरात को संभावनाओं का राज्य बनाया, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र गरीबी और दुख को खत्म कर सकता है। मोदी का मेक इन इंडिया बड़ा अवसर है, हम भारत के साथ मजबूत व्यावसायिक रिश्ते चाहते हैं। हम सबका साथ, सबका विकास चाहते हैं। उन्होंने कहा, शार्ली एब्दो पर हमला निंदनीय है। आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि गुजरात हमारे लिए सबसे पसंदीदा जगह है। उन्होंने कहा, आदित्य बिड़ला समूह गुजरात में सीमेंट और अन्य कारखानों के विस्तार में 20,000 करोड़ रुपए निवेश करेगा। सुजुकी मोटर्स के चेयरमैन ओसामु सुजुकी ने कहा, गुजरात में बेहतर ढांचागत सुविधा तथा अन्य प्रदेशों के मुकाबले निर्णय प्रक्रिया बेहतर होने से हमने नए कारखाने के लिए इस राज्य को चुना। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया कार्यक्रमों से देश में एक नया उत्साह आया है। भारत दुनिया की सबसे तेजी से वृद्धि करने वाली अर्थव्यवस्था बन सकता है। उन्होंने कहा, रिलायंस गुजरात में 100,000 करोड़ रुपए निवेश करेगी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।