महाराष्ट्र सचिवालय में प्रवेश के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा
(MAHARASHTRA, India) सूचना तकनीक के प्रमुख सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि एक प्रमुख परियोजना के तौर पर, हाथ से लिखी प्रवेश पर्चियों के इंतजार में अब घंटों तक मंत्रालय के बाहर कतारों में लगने के बजाय लोग घर से ही ऑनलाइन प्रवेश पर्ची ले सकेंगे और मंत्रालय के प्रवेश द्वार पर इन पर्चियों के प्रिंटआउट या इनकी जानकारी वाले एसएमएस और बारकोड दिखा सकेंगे। अग्रवाल ने बताया, हाथ से लिखी प्रवेश पर्चियों के बजाय नागरिक अपना पंजीकरण ऑनलाइन करवा सकेंगे और प्रवेश द्वार पर बारकोड वाले एसएमएस या प्रिंटआउट दिखा सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए गृह विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की। अग्रवाल ने कहा, हम मंत्रालय के द्वार पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाएंगे और वहां एक से ज्यादा काउंटर होंगे ताकि लोगों को तीन से चार घंटे तक कतारों में लगने के बजाय 15 से 20 मिनट में प्रवेश मिल जाए। उनके अनुसार, ऑनलाइन प्रवेश के लिए एक नया लिंक राज्य सरकार की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।