'वाइब्रैंट गुजरात' सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा, '2030 तक भारत दुनिया का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक देश बनेगा'
(GUJARAT, India) इस सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून और अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी भी भाग ले रहे हैं। 'वाइब्रैंट गुजरात' सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, सम्मेलन में शामिल सभी लोगों का स्वागत है। पूरी दुनिया में आतंकवाद बढ़ रहा है। दुनिया में आतंकवाद सबसे बड़ा खतरा है। मुश्किल के इस दौर में हम फ्रांस के लोगों के साथ खड़े हैं। भारत पूरी दुनिया को परिवार मानता है। दुनिया के 100 देश इस समिट में हिस्सा ले रहे हैं। 100 से ज्यादा देश एक छत के नीचे हैं। यहां पर हम सब एक परिवार की तरह हैं। हम सब बेहतर जिंदगी जीना चाहते हैं। आर्थिक मंदी दुनिया की चिंता का विषय है, यह विश्व की सबसे बड़ी समस्या है। 'वाइब्रैंट गुजरात' मीटिंग ऑफ हर्ट है। दुनिया के लोगों में विश्वास पैदा करने की जरूरत है। योग को ग्लोबल बनाने के लिए बान की मून को धन्यवाद। हमारी सरकार भविष्य के निर्माण में जुटी है। दुनिया में भारत के प्रति लोगों में रुचि है। समस्यों के हल के लिए अलग तरीके तलाशने होंगे। हमें उद्योग और निवेश के लिए सोच बदलनी होगी। पश्चिम बंगाल जैसे राज्य अपने तरीके से कोशिशों में जुटे हैं। गरीबी हटाने के लिए गांधी जी के विचारों को अपनाना होगा। हमारी कोशिशों का दुनिया के देशों पर असर हो रहा है। भारत के पास दुनिया की कई समस्यों का समाधान है। हम जो भी करेंगे भारत की संस्कृति के मुताबिक होगा। मेरी सरकार समाजिक ढांचे को बदलने की कोशिश में है। 30 साल बाद जनता ने एक पार्टी को बहुमत दिया है। हम देश की सहभागिता से आगे बढ़ना चाहते हैं। हम पहले दिन से आर्थिक हालत ठीक करने में लगे हैं। ग्लोबल रिसोर्स को लेकर काम करना होगा। हमें हर क्षेत्र में मजबूत बनना होगा। हम बदलाव के रास्ते पर चल रहे हैं। हमें देश के सहभागित को आगे बढ़ाना है। 2030 तक भारत दुनिया का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक देश बनेगा। एचएसबीसी ने हमें सबसे बड़ा निर्यातक माना है। हम सिर्फ घोषणाएं नहीं कर रहे हैं, उन पर काम कर रहे हैं। पीएम जनधन योजना के तहत 100 दिन में 10 करोड़ खाते खुले। हम नीति आयोग के जरिये कॉपरेटिव फेडरलिजम लाना चाहते हैं। हम स्मार्ट सिटी बनाने की कोशिश में हैं। हमने रक्षा में 49% एफडीआई को मंजूरी दी। हाईवे के साथ आईवे की भी जरूरत है। देश में सिंगल विंडो मंजूरी को बढ़ावा दिया जा रहा है। रोजगार हमारी प्राथमिकता है। देश में निर्माण का स्तर बढ़ाएंगे। बंदरगाहों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। भारत के पास 3डी है। डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी और डिमांड है। लोग पूछते हैं मोदी जी सबकुछ को हाइप क्यों करते हैं मैं कहता हूं हाइप करने से सरकार ठीक काम करती है। हमें कई सपनों को पूरा करना है। भारत में 65 फीसदी आबादी 35 साल से नीचे है। हमने श्रम सुधारों को भी बढ़वा दिया है। हमारी सरकार ने स्किल डवलपमेंट मंत्रालय बनाया है। आधुनिक सुविधाओं को गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य है। विकास की प्रक्रिया से आम आदमी को फायदा मिलना चाहिए। कृषि आधारित उत्पादों पर जोर देना होगा। भारत तेजी से विकास कर रहा है। आप एक कदम बढ़ाएंगे तो हम दो कदम बढ़ाएंगे।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।