दिल्ली विधानसभा की तारीखों का आज हो सकता है एलान
(DELHI, DELHI) दिल्ली के चुनावी संग्राम में कूदने के लिए सारे महारथी कमर कस चुके हैं. सभी को बस इंतजार है चुनाव की तारीखों के ऐलान का. सूत्रों की मानें तो चुनाव आयोग आज तारीखों का ऐलान कर सकता है. चुनाव आयोग फरवरी माह के मध्य में चुनाव करा सकता है.दिल्ली विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम को बनाते वक्त एनुअल एग्जाम्स को ध्यान में रखा गया है. इसी कारण फरवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह में चुनाव संपन्न कराने की तैयारी है. गौरतलब है कि मार्च में सीबीएसई के एग्जाम होने हैं, जिसकी वजह से फरवरी के मध्य में ही चुनाव कराना ज्यादा उपयुक्त माना जा रहा है.
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के साथ किसी और राज्य में चुनाव नहीं हो रहे हैं, इसलिए सेंट्रल पारा मिलिट्री फोर्स की उपलब्धता को लेकर भी कोई समस्या नहीं है. दिल्ली चुनाव में पैरा मिलिट्री फोर्स की करीब 100 कंपनियां तैनात की जा सकती हैं.

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।