राहुल गांधी को सौंपी जा सकती है बड़ी जिम्मेदारी
(India)


दिल्ली में चुनावी तारिखों की घोषणा के साथ ही कांग्रेस में भी हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस ने आज दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम बैठक बुलाई है। आज वर्किंग कमेटी की बैठक में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है.कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सर्वोच्च अध्यक्ष पद देने की बात रख चुके हैं. हाल में सोनिया गांधी पार्टी की अध्यक्ष हैं। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से पहले पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी, दिग्विजय सिंह और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग कर चुके हैं। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि जिस नेता के लिए पूरी पार्टी एकजुट हो, वह चाहे आज अध्यक्ष बनें या कल, पूरी पार्टी उनका स्वागत करेगी.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।