साक्षी महाराज को भाजपा का नोटिस
(India) भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी सांसद साक्षी महाराज को विवादित बयान के लिए सोमवार को नोटिस जारी किया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सांसद से उनके उस बयान के संबंध में10 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए सभी हिन्दू महिलाओं को कम से कम 4 बच्चे पैदा करने चाहिए। सूत्रों ने बताया कि पार्टी पर उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ नोटिस जारी करने के लिए दवाब था क्योंकि उनके इस बयान से पार्टी के शीर्ष नेता बेहद नाराज थे। कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों ने इस बयान को लेकर भाजपा पर कडे प्रहार किए थे। साक्षी महाराज ने सात जनवरी कोएक जन सभा में उक्त बयान दिए थे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।