ममता बनर्जी सरकार की मुसीबतें अब उन्हीं की पार्टी के मंत्री ने बढ़ा दी हैं। बंगाल के मंत्री स्वपन देबनाथ ने विपक्षी पार्टी सीपीएम की महिला कार्यकर्ताओं पर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। जिसको लेकर अब बवाल खड़ा हो गया है। देेबनाथ ने सोमवार को कहा था, ष्सीपीएम की महिला नेता हद से ज्यादा नीचे गिर गई हैं, वे अपने ब्लाउज खुद ही फाड़ लेती हैं और फिर आरोप लगाती हैं कि उनके के साथ छेड़छाड़ की गई है। देबनाथ ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि हम सभी ये बात जानते हैं किस तरह एक पुलिस ऑफिसर अपनी ईमानदारी दिखाने के लिए अपने ही बेटे को प्रमोशन के लिए गिरफ्तार कर लेता है। उसी तरह सीपीएम की महिला नेता भी अपना ब्लाउज खुद ही फाड़ कर दूसरों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाती हैं। वहीं रैली में मौजूद लोगों ने टीएमसी नेता के इस विवादास्पद बयान पर खूब तालियां बजाईं। जिसके चलते नेता ने आगे कहा कि अगर इन महिला नेताओं की घर पर अपने पतियों से लड़ाई हो जाए, तो इसके लिए भी तृणमूल के नेता पर ही आरोप लगाएंगी। टीएमसी नेता के इस विवादास्पद बयान देने के बाद विपक्षी दल ने ममता सरकार को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। साथ ही विपक्ष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस बयान को लेकर जवाब देने की मांग की है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।