सुनंदा पुष्कर हत्या के मामले में शशि थरूर और बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी आमने सामने आ गए हैं। स्वामी के दावे के बाद थरूर ने स्वामी पर हमला बोल दिया। थरुर ने कहा, वह कौन हैं, अगर उन्हें हत्यारे के बारे में पता है तो पुलिस को उसका नाम बता दें।वहीं स्वामी ने कहा कि थरूर पर हमला बोलते हुए कहा कि थरूर को कस्टडी में लेकर पूछताछ होनी चाहिए। स्वामी ने कहा कि अगर पुलिस अपना काम नहीं करती है तो मैं सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल करूंगा। लेकिन मैंने इस संबंध में गृह मंत्री से बात की है। स्वामी ने कहा कि मैं थरूर को ज्यादा नहीं जानता, ये व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। मैं पुलिस कार्रवाई चाहता हूं। ये कोई राजनीतिक लड़ाई नहीं है, पीएम ने उन्हें स्वच्छ भारत में नामित किया है। थरूर के आरोपों पर स्वामी ने कहा कि मैंने ये नहीं कहा है कि थरूर ने हत्या की है, मैंने कह रहा हूं कि थरूर सुनंदा के हत्यारे को जरूर जानते हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।