मकर संक्रांति के मौके पर मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और दिल्ली समेत आसपास के शहरों में मौसम बदल गया है. कल रात से दिल्ली समेत यूपी के कई इलाकों में बारिश हो रही है. बारिश की वजह से पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है. कड़ाके की सर्दी जारी है और सर्दी व कोहरे की वजह से देश भर में रेल यातायाता और हवाई यातायात पर खासा आसर पड़ा है. बारिश की वजह से फिलहाल सर्दी घच गई है और दिल्ली में अभी पारा 12 डिग्री के आसपास है. वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते जो हवाएं चली थीं उसके चलते उत्तर भारत में बारिश हुई है. उम्मीद है कि मैदानी इलाकों में बारिश के बाद ठंड और बढ़ जाएगी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।