(DELHI, India)
दिल्ली में चुनावी मौसम आते ही आरोप प्रत्यारोप के सिलसिले भी तेज हो गए हैं. निशाने अब व्यक्तिगत हो रहे हैं. ताजा हमला अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय पर उनकी कंपनियों को लेकर किया. जवाब में बीजेपी ने खुद अरविंद केजरीवाल को आरोप साबित करने की चुनौती दे डाली और केस करने की धमकी भी दी दरअसल केजरीवाल ने सतीश उपाध्याय और बिजली वितरण करने वाली कुछ खास कंपनियों के बीच सांठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि उपाध्याय के मालिकाना हक वाली कंपनियां शहर में बिजली कंपनियों के लिए मीटर लगाने और मरम्मत करने का काम कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि उपाध्याय की छह कंपनियां हैं जिनमें एक कंपनी के दो वैट नंबर है जो कानून के खिलाफ है.दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि न्यू दिल्ली कम्यूनिकेशंस नेटवर्क लिमिटेड (एनसीआईएल) में उपाध्याय के 6,000 शेयर हैं. यह कंपनी बिजली वितरण कंपनियों के मीटरों को लगाने और उसे बदलने जैसी सेवाएं देती है.केजरीवाल ने आरोप लगाया कि उपाध्याय और उनकी पत्नी का एक अन्य कंपनी में ढाई-ढाई हजार शेयर है तथा दिल्ली बीजेपी उपाध्यक्ष आशीष सूद इसके पूर्व निदेशक रहे हैं. आप प्रमुख ने कहा, 'उनकी वेबसाइट से खुलासा हुआ है कि उसे रिलायंस एनर्जी से सर्वश्रेष्ठ विक्रेता का पुरस्कार मिला था, यह बीएसईएस के मीटरिंग कार्य में नंबर 1 है और आज की तारीख तक इसने दिल्ली में मीटर लगाए हैं और बदले हैं.'
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।