(DELHI, India)
दिल्ली चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) गुरुवार को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है. पार्टी अपनी केंद्रीय चुनाव समिति को ये नाम भेजेगी. पूर्व AAP नेता शाजिया इल्मी ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने की खबरों को खारिज कर दिया है. ऐसे में सबकी नजरें इसी पर हैं कि बीजेपी नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ किसे मैदान में उतारेगी.कई बीजेपी पार्षद भी चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं. बीजेपी के जीते हुए विधायकों के साथ टिकट के लिए कई पार्षदों ने भी दावा ठोंका है. पिछली बार बीजेपी ने 8 पार्षदों को विधानसभा उम्मीदवार बनाया था, इनमें से पांच जीत दर्ज करने में कामयाब रहे थे. माना जा रहा है कि इस बार भी बीजेपी नए चेहरों को मौका दे सकती है.
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।