प्रदेश में स्वाइन फ्लू से होने वाली मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दो दिन में तीन मौतें और हो चुकी हैं। गुरुवार को जयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती मानसरोवर निवासी पूजा गोयल की मौत हो गई। पूजा हाल ही मां बनी थी। इसी तरह बीकानेर में गर्भवती सलमा की मौत हो गई। फ्लू से पीड़ित बांसवाड़ा के गढ़ी-परतापुर निवासी तस्लीम ने बुधवार देर रात अहमदाबाद में दम तोड़ा। पिछले 15 दिन में स्वाइन फ्लू से होने वाली मौतों की संख्या अब 10 तक पहुंच चुकी है। मृतकों में पांच जयपुर के हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।