(Athmalgola, Patna)
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच सत्ता संघर्ष की अटकलों के बीच जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव आज बुखार से पीडित नीतीश का हाल चाल पूछने उनके घर पहुंच. ख़बर है कि इसके बाद यादव ने मतभेदों को दूर करने के लिए मांझी को नीतीश के आवास पर बुलाया.नीतीश के करीबी सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की कि शरद के नीतीश कुमार के सात सकरुलर रोड स्थित आवास पर पहुंचने के बाद मांझी वहां पहुंचे. नीतीश के बुखार से पीडित होने के कारण वह कल मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित जेडीयू और लालू नीत आरजेडी के भोज में भाग नहीं ले सके थे.सूत्रों ने बताया कि नीतीश के आवास पहुंचने के पूर्व शरद यादव आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद के आवास गए थे. शरद और लालू के बीच मुलाकात को नीतीश और मांझी के बीच जारी सत्ता संघर्ष के कारण जेडीयू के भीतर जारी अंतर्कलह को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है.हालांकि नीतीश और मांझी एक-दूसरे के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर नहीं बोलते. लेकिन पार्टी सूत्रों के अनुसार मांझी के कुछ बयानों के कारण मतभेद की चर्चाओं ने जोर पकड़ा है. जीतन राम मांझी ने हाल ही में नीतीश कुमार के कार्यकाल के दौरान गृह विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी सहित अन्य विभागों में तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई पदाधिकारियों का तबादला करते कर उनके स्थान पर अनुसूचित जाति-जनजाति के अधिकारियों को पदस्थापित किया था.
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।