(DELHI, India)
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में IGL के पाइप लाइन में भीषण आग लग गई है. 10 दमकल गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं.गेल की पाइप लाइन में लीकेज के बाद ये आग लगी. गैस की वजह से तीन गाड़ियां जलकर राख हो गए हैं. सत्य निकेतन के पास आवाजाही रोक दी गई है. यहां से रूट को डायवर्ट कर दिया गया है. यह काफी भीड़भाड़ वाला और रिहायशी इलाका है. यहां पर मेट्रो का काम भी चल रहा है. लोगों को यहां से दूर कर दिया गया है.फायर डिपार्टमेंट का कहना है उन्हें आग की खबर 9.30 मिली. तुरंत ही दमकल की 10 गाड़िया यहां पहुंची और आग पर काबू करने की कोशिश करने लगीं.यहां पाइप लाइन में कई जगह लीकेज है जिसकी वजह से आग बढ़ती जा रही थी. फिलहाल IGL ने सप्लाई बंद की है जिसके कारण आग पर काबू पा लिया गया है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।