सोनिया संबंधित विवादास्पद पुस्तक अब भारत में
(DELHI, India) नई दिल्ली: स्पेन के लेखक जेवियर मोरो द्वारा सोनिया गांधी के जीवन पर कथारूपक आधार पर लिखी गयी किताब अंतत: भारत में बिकनी शुरू हो गयी है. कुछ साल पहले कांग्रेस के विरोध के कारण यह पुस्तक भारत में प्रकाशित नहीं हो पाई थी.रोली बुक्स की निदेशक प्रिया कपूर ने ट्वीट कर कहा, ‘‘रेड साड़ी अब भारत में प्रकाशित हो गयी है. अपनी प्रति प्राप्त करें.’’ यह पुस्तक सबसे पहले स्पेनिश भाषा में ‘एल सारी रोजो’ शीषर्क से 2008 में प्रकाशित हुई थी.इस पुस्तक ने विवाद उत्पन्न कर दिया था क्योंकि कांग्रेस प्रमुख के वकील ने दावा किया था कि इसमें अर्धसत्य, असत्य, गलत बाते एवं मानहानिकारक बयान है. उन्होंने 2010 में मोरो को कानूनी नोटिस भी भेजा था.प्रकाशक के अनुसार 455 पेजों की इस पुस्तक का मूल्य 395 रूपए रखा गया है और यह मूल कृति का भारतीय संस्करण है.मोरो की इससे पूर्व आयी पुस्तक ‘पेशन इंडिया’ 17 भाषाओं में अनुदित हुई थी.

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।