दिल्ली में किसी भी सीट से चुनाव लड़ने को तैयार किरण बेदी
(India)
बीजेपी खेमा दिल्ली चुनाव को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहा है और हो भी क्यों नहीं। क्योंकि पार्टी में किरण बेदी और शाजिया इल्मी जैसी दिग्गज शामिल हो गई हैं। हालांकि पार्टी ने अभी तय नहीं किया है कि वो दोनों कौनसी सीट से चुनाव लड़ेंगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्लियामेंट्री बोर्ड 19 तारीख को बीजेपी सीईसी की बैठक में इस पर निर्णय लेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि किरण बेदी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ सकती है। वही किरण बेदी ने भी इसके संकेत देते हुए कहा कि वो नई दिल्ली में किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकती है

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।