अभी चुनाव लड़ने के बारे में नहीं सोचा-शाजिया इल्मी
(India)
आम आदमी पार्टी की टिकट पर पिछले चुनाव में मात खाने वाली शाजिया इल्मी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। किरन बेदी के बीजेपी में शामिल होने के एक दिन बाद ही अरविंद केजरीवाल की दूसरी अहम सहयोगी शाजिया इल्मी ने बीजेपी का दामन थाम लिया। शाजिया पहले ही बीजेपी के लिए प्रचार की बात कह चुकी थीं और अब वो औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल हो गई। शाजिया इल्मी को दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इस दौरान दिल्ली बीजेपी के प्रमुख नेता मौजूद रहे। बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद शाजिया इल्मी ने कहा कि उन्होंने चुनाव लड़ने के बारे में नहीं सोचा है। इसके सारे कयास पूरी तरह गलत हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।