निर्वाचन आयोग ने को आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया। नोटिस में उनसे दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के खिलाफ अपुष्ट आरोप लगाने के बारे में जवाब-तलब किया गया है। निर्वाचन आयोग ने कहा कि उपाध्याय की ओर से शिकायत मिली है, जिसमें कहा गया है कि केजरीवाल ने उन पर और भाजपा के दिल्ली प्रदेश महासचिव आशीष सूद पर गलत, आधारहीन और अपुष्ट आरोप लगाए हैं। केजरीवाल को अपना जवाब मंगलवार दोपहर तीन बजे तक दाखिल करने के लिए कहा गया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।