किरण बेदी और आप बरसे अजय माकन
(India)
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिल्ली में पार्टी का चेहरा बने अजय माकन ने किरण बेदी और आप पर जमकर निशाना साधा... अजय माकन ने केजरीवाल पर अपने वादों से यू-टर्न लेने का आरोप लगाया है...माकन ने कहा कि जल्द ही कांग्रेस एक बुक जारी करेगी, जिसका शीर्षक होगा- ‘49 दिन की उल्टी चाल, दिल्ली हुई बेहाल, यू-टर्न केजरीवाल’। कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति के अगुआ अजय माकन ने कहा कि आप पार्टी की बुनियाद ही झूठ पर पड़ी हुई है। अजय माकन ने 7 जुलाई 2013 के अरविंद केजरीवाल द्वारा बंटवाए एफिडेविट का हवाला देकर केजरीवाल पर जोरदार हमला किया। अजय माकन ने एक हलफनामे दिखाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पहले कहा था कि वो न तो सरकारी वाहन लेंगे और न ही बंगला। लेकिन उन्होंने दो-दो बंगलों के लिए आवेदन किया । यही नहीं, उन्होंने अपने हर उस वादे से पलटने में जरा भी देर नहीं की, जिन वादों के दम पर वो सत्ता में आए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।