(DELHI, India)
बीजेपी नेता किरण बेदी ने कहा कि जब वह नौकरी करती थीं तब लोग उन्हें 'सुधार बेदी' कहा करते थे, लेकिन अब वह 'किरण दीदी' बन गई हैं. किरण बेदी बीजेपी में शामिल होने के बाद से लगातार लोगों से मिल रही हैं और प्रचार कर रही हैं. रविवार को भी उनका कई जगह जाने का कार्यक्रम है.किरण बेदी ने कहा है कि वह दिल्ली विधानसभा की हर सीट पर पार्टी के प्रचार के लिए जाएंगी. बेदी झुग्गी- झोपड़ियों में भी चुनाव प्रचार के लिए जाएंगी, जहां केजरीवाल का अच्छा प्रभाव माना जाता है. शनिवार को किरण बेदी ने एमसीडी के मेयरों से मुलाकात की और जमीनी स्तर पर पार्टी के कार्यों की जानकारी ली. बेदी पूरी तरह चुनावी तैयारी में जुटी नजर आ रही हैं. उन्होंने बीजेपी के पार्षदों के साथ भी बैठक की और दिल्ली में कमल खिलाने के लिए कमर कसने का निर्देश दिया.याद रहे कि पहली बार सक्रिय राजनीति का हिस्सा बनीं किरण बेदी पर राजनीतिक हमले भी शुरू हो गए हैं. जहां उनके पुराने सहयोगी कुमार विश्वास ने उन्हें इशारों में जयचंद कह दिया. वहीं कांग्रेस के अजय माकन ने बेदी के एक पुराने ट्वीट के जरिए उनपर हमला बोला. इस ट्वीट में बेदी ने मोदी के खिलाफ टिप्पणी की थी. किरण बेदी के खुल कर मैदान में आ जाने से दिल्ली की जंग दिलचस्प हो गई है.
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।