प्रियंका गांधी ने कांग्रेस को उसकी कमियों से रूबरू कराया। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद प्रियंका ने कांग्रेस कार ्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने के लिए कई सलाहें भी दीं। यूपी के रायबरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए प्रियंका ने क हा कि पार्टी नेताओं की सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि वे आम जन की आशाओं के बारे में नहीं जान पाते। प्रियंका ने कहा कि हम यह जानने की कोशिश नहीं करते कि लोग हमसे क्या चाहते हैं। अगर हम लोग उनकी जरूरतों को नहीं जानेंगे तो हम उनके लिए क्या कर सकते हैं? अब समय आ गया है कि हम लोग जनता के साथ मिलकर उनके लिए संघर्ष करें।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।