गुलमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक झूमे
(India)

कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्र और पर्यटन स्थल गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में इस मौसम की पहली बर्फबारी के साथ, कश्मीर विंटर टूरिज्म के लिये खुल गया है... दुनिया भर से आये पर्यटक कश्मीर में इस बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.... विदेशी पर्यटक ही नहीं बल्कि हमारे अपने देश के पर्यटक भी इस मौसम में यहां बर्फबारी देखने आते हैं... क्योंकि गुलमर्ग में बर्फ को देखना एक अनोखा अनुभव होता हैं.. गुलमर्ग में बर्फबारी से जहां पर्यटक झूम उठे हैं.. वहीं स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के द्वार खुल गए हैं... बर्फ के कारण गुलमर्ग में विंटर खेल शुरू हो जाते हैं... देश विदेश के पर्यटक सिकियार गुलमर्ग पहुंचते हैं और स्थानीय लोग इन सर्दियों के दो महीनों में सालभर की कमाई करते हैं.।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।