चुनाव आयोग से कांग्रेस ने की केजरीवाल की शिकायत
(DELHI, India) अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक बार फिर चुनाव आयोग से शिकायत की गई है, कल केजरीवाल ने उत्तम नगर की चुनावी रैली में लोगों से कहा था कि पैसे कांग्रेस-बीजेपी से ले लेना लेकिन वोट आप को देना, इसी से नाराज होकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है, कांग्रेस ने कहा है कि चुनाव में केजरीवाल ने घूस के लिए उकसाया है, आचार संहिता तोड़ने की भी शिकायत की गई है, इससे पहले केजरीवाल को सतीश उपाध्याय पर लगाए गए आरोपों के कारण नोटिस जारी किया जा चुका है, मुख्य चुनाव आयुक्त एच एस ब्रह्मा से की गई अपनी शिकायत में कांग्रेस के सचिव और पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के प्रमुख के सी मित्तल ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी कर के केजरीवाल लोगों को मतदान के लिए रिश्वत लेने को उकसा रहे हैं और उन्होंने ऐसा करके चुनावी प्रक्रिया की छवि खराब की है उन्होंने कहा ‘‘इस तरह का बयान देकर उन्होंने जानबूझकर लोगों को मतदान करने के लिए घूस लेने को उकसाया है और इस तरह वह चुनावी प्रक्रिया के दौरान रिश्वत लेने का अपराध करने के लिए उकसा रहे हैं.’’ मित्तल ने कहा कि जिस भाषा का इस्तेमाल किया गया वह भी मानहानिकारक है और निष्पक्ष चुनाव के संचालन पर गंभीर आक्षेप करता है

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।