दिल्ली: सीएम उम्मीदवार के रूप में आज लग सकती है किरण बेदी के नाम पर मुहर
(DELHI, India) भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव कमेटी की सोमवार को दिल्ली में बैठक होनी है। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में किरण बेदी के नाम पर चर्चा की जाएगी। हालांकि, बेदी को सीएम उम्मीदवार के रूप में प्रोजेक्ट करने के पार्टी फैसले से पार्टी के कुछ नेता नाराज दिख रहे हैं। पार्टी ने अभी सीएम पद के उम्मीदवार के रूप में किरण बेदी के नाम की घोषणा भी नहीं की है। सीएम उम्मीदवार के रूप में किरण बेदी के नाम को आरएसएस से तो मंजूरी मिल गई है, लेकिन भाजपा नेता बेदी के नाम को लेकर दो हिस्सों में बंट गए हैं। पार्टी के इस फैसले से नाराज नेताओं का कहना है कि पार्टी ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर का चुनाव सीएम उम्मीदवार की घोषणा किए बिना लड़ा था। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी अपनी इस रिवाज को तोड़ सकती है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।