राजस्थान के जोधपुर में अज्ञात वायरस के संक्रमण से हड़कंप
(Bhopalgarh, Jodhpur) जोधपुर के गोयल अस्पताल में अज्ञात वायरस के फैलने से यहां काम करने वाले पांच नर्सिगकर्मी इस की चपेट में आ गए है। वहीं देर रात इस वायरस की चपेट में आने से एक नर्सिंगकर्मी की मौत हो गई है। इसके बाद भी गोयल अस्पताल प्रशासन इस घटना को दबाने में लगा हुआ है। जब मृतक के परिजनों ने इसकी शिकायत की तो मामले का खुलासा हुआ है। इसके बाद सीएमएचओ की टीम ने मौके पर पहुंच अस्पताल प्रबंधन से बात की है, वहीं एक नर्सिंगकर्मी का अस्पताल के आईसीयू में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। इसके बाद आज रेपिड रेस्पोंस टीम, मेडिकल कॉलेज की टीम के साथ ही सीएचएमओ ने अस्पताल पहुंचकर यहां भर्ती मरीजों का रिकार्ड खंगाला। इस वायरस के फैलने की जांच शुरू की गई है, इस पर रेपिड रेस्पोंस टीम की रिपोर्ट आने के साथ ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने जांच के लिए सेंपल पूना भेजे है। जहां से रिपोर्ट आना बाकी हें इस अज्ञात वायरस के फैलने के बाद अस्पताल में कार्यरत सभी स्टाफ को मास्क दे दिये गये है और बाहर से आने वाले लोगों पर अघोषित रूप से पाबन्दी-सी लगा दी गई है। जो लोग आ भी रहे थे, उन्हें मास्क दिये जा रहे थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।