आज नामांकन दाखिल करेंगे केजरीवाल
(India)

आम आदमी पार्टी के संयोजक और पार्टी की ओर से सीएम कैंडिडेट अरविंद केजरीवाल आज चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे. गौरतलब है कि नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 21 जनवरी है. केजरीवाल आज नई दिल्ली सीट से नामांकन भरने से पहले एक रोड़ शो करेंगे.केजरीवाल आज वाल्मीकि मंदिर(मंदिर मार्ग) से अपना रोड़ शो शुरु करेंगे जो आरके आश्रम लेन, गोल मार्केट, पेशवा रोड़, बिरला मंदिर, जीपीओ, अशोक रोड़, पटेल चैक होते हुए जंतर मंतर पर खत्म होगा. उसके बाद शाहजंहा रोड पर स्थित जामनगर हाउस में अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इस दौरान आप के वरिष्ठ नेता समेत सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।